प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स, सेहत भी फिट रहेगी

प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स, सेहत भी फिट रहेगी

सेहतराग टीम

मां बनना हर महिलाओं के लिए सौभाग्य की बात होती है। इसलिए जब से वह प्रेग्नेंट होती है तभी से उनके चेहरे पर खुशी दिखने लगती है। वहीं इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव भी देखे जाते है जो कई समस्याओं को उत्पन्न करते है। उन्हीं में से एक है कब्ज जिसकी वजह से पेट साफ नहीं होता है। वैसे तो ये सामान्य समस्या है लेकिन अगर इस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो ये काफी गंभीर रूप ले लेता है।

पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं इन चीजों का सेवन करें, एनीमिया का शिकार होने से बचेंगी

प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसी समस्या सामान्य है। अधिकतर लोग इस समस्या का सामना करते हैं। वहीं अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि इससे छुटाकारा पाने के लिए क्या करें। जी हां अगर इस समस्या से परेशान है तो आपको कुछ घरेलू उपाय करने होगें जिससे आपको तुरंत आराम मिलेगा। दरअसल आपको कुछ देशी फल और सब्जियों का सेवन करना पड़ेगा। तो आइए जानते है कि प्रेग्नेंसी के दौरान क्या खाएं जिससे कब्ज की समस्या से दूर रहे-

कीवी

कई रिसर्च के अनुसार, कब्ज से बचने के लिए कीवी का सेवन कारगर साबित हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला फोलेट की वजह से कीवी प्रेग्नेंसी खाना सुरक्षित माना जाता है। इसके लिए आप 1 कीवी का रोजाना सेवन करें। 

अलसी

अलसी में मूसिलेज एक तत्व पाया जाता है जो कब्ज की समस्या में लाभ देता है। इसके साथ ही पाया जाने वाला सॉल्युबल व इनसॉल्युबल फाइबर पाया जाता है। एक रिसर्च के अनुसार अलसी में ओमेगा फैटी एसिड मौजूद होता है जिसका  सेवन प्रेग्नेंसी के समय करना सुरक्षित है।  इसका सेवन करने के लिए अलसी को भुनकर रख लें। 1 बड़ा चम्मच इसे आप सलाद, सब्जी आदि में डालकर खा सकती हैं। 

इसबगोल

इसबगोल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा इसमें म्यूसिलगिनस पाया जाता है। इसके लिए एक गिलास पानी में इसबगोल का पैकेट अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसका सेवन करें। 

संतरा

प्रेग्नेंसी के समय संतरा का सेवन करना सही माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए दिन में 1-2 संतरे का सेवन करें।

 

इसे भी पढ़ें-

जानिए, पीरियड्स में क्यों निकल आते हैं पिंपल्स और कैसे करें इसका सही इलाज

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।